Una: उपायुक्त ने सुनीं एकल नारी किसानों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के बचत भवन में सोमवार को एकल नारी कृषि सहकारी सभा घालूवाल की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से चलाई जा रही महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की, जिससे एकल महिलाओं को लाभ मिल सके।

इस अवसर पर सभा से जुड़ी महिलाओं ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि एकल नारी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और किसी योजना में समस्या आने पर तुरंत प्रशासन को सूचित किया जाए, ताकि समय पर समाधान हो सके।

Advertisement – HIM Live Tv

बैठक के दौरान उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने कुठियाड़ी गांव के एक दिव्यांग व्यक्ति को ई-ऑटो उपलब्ध करवाने की घोषणा की, जिससे वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सके।

इस बैठक के दौरान एकल नारी कृषि सहकारी सभा की ओर से उपायुक्त जतिन लाल को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान, सभा की जिला अध्यक्षा कांता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला पुलिस में बड़ा एक्शन! सोशल मीडिया पोस्ट और ड्यूटी पर शराब पीने के आरोप में SI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और एक हेड हवलदार को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 4 साल में 45 हजार करोड़ का कर्ज लिया, अब जनता मांगेगी हर वादे का...

शिमला में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस की 10 गारंटियों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

सोलन में 8 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

सोलन के टैंक रोड, फोरेस्ट रोड, नानक विला सहित कई क्षेत्रों में 8 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

HP SHIVA Project पर सरकार का बड़ा एक्शन! काम में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के भुगतान तुरंत रोकने के आदेश

एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी ने काम में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के भुगतान रोकने के निर्देश दिए। सरकार ने प्रथम चरण के कार्य समय पर पूरे करने और दूसरे चरण की निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।