Sirmaur: पांवटा साहिब में बाइक हादसे में दो नाबालिगों की दर्दनाक मौत, भंडारे की खुशी बदली मातम में

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही गांव के दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। दोनों लड़के बाइक पर सवार होकर खेड़ा महाराज के भंडारे में जा रहे थे, तभी पुरुवाला (माजरा) क्षेत्र में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चलाने वाला गुरजीत सिंह (15) पुत्र हरपाल सिंह और उसके साथी देव शर्मा (14) निवासी क्यारदा थे। दोनों नाबालिग 9वीं कक्षा में पढ़ते थे।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस हादसे में गुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देव शर्मा को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना माजरा में इस संदर्भ में मामला दर्ज किया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा की अहमियत को दोबारा याद दिलाता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।