Chamba: चम्बा-साहो मुख्य मार्ग पर भारी भूस्खलन, एम्बुलेंस फंसी, घंटों तक बंद रही सड़क

Date:

--Advertisement--

रविवार को चम्बा-साहो मुख्य मार्ग पर पल्यूर के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया, जिससे सड़क पूरी तरह से बंद हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ, जब पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और भारी मलबा सड़क पर गिर गया। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक संकट उस समय उत्पन्न हुआ जब साहो से चम्बा की ओर एक मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस इस जाम में फंस गई। इस दौरान न तो वाहन आगे बढ़ सके और न ही कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध था, जिससे मरीज की हालत को लेकर परिजन चिंता में पड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम तुरंत मौके पर भेजी गई। हालांकि, मलबे और चट्टानों की मात्रा इतनी अधिक थी कि सड़क को साफ करने में विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग तीन घंटे तक चले राहत कार्य के बाद दोपहर करीब 3 बजे मार्ग को आंशिक रूप से एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया, जिससे फंसे लोगों को राहत मिली।

इस अवरोध के चलते साहो, कीड़ी, सिल्लाघ्राट सहित आसपास के क्षेत्रों में दूध, ब्रैड, सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुएं समय पर नहीं पहुंच सकीं। यात्रियों को बीच रास्ते में वाहन बदलने पड़े और कुछ को बसों के ट्रांसमिशन से मार्ग के दूसरे छोर तक पहुंचाया गया, जहां से उन्होंने आगे का सफर तय किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग बरसात के मौसम में अक्सर भूस्खलन की चपेट में आ जाता है, जिससे आम लोगों को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह मांग भी उठाई कि इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की एक स्थायी टीम तैनात की जाए ताकि ऐसी आपात स्थितियों में रास्ता जल्दी बहाल किया जा सके।

लोक निर्माण विभाग चम्बा के अधिशासी अभियंता दिनेश ने बताया कि भूस्खलन की जानकारी मिलते ही विभाग ने मशीनरी और कर्मचारियों को तुरंत रवाना किया। भारी चट्टानों और मलबे को हटाने में समय जरूर लगा, लेकिन अंततः मार्ग को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग भविष्य में ऐसे हादसों से निपटने के लिए पहले से सतर्क है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।