Chamba: भरमौर में मासूम की दर्दनाक मौत: खेल-खेल में स्कार्फ बना फांसी का फंदा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की जगत पंचायत से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां खेलते समय एक 10 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। यह बच्ची अपने घर के बरामदे में अकेले खेल रही थी और उसने स्कार्फ को झूले की तरह इस्तेमाल किया हुआ था। खेल के दौरान अचानक स्कार्फ उसके गले में फंस गया और कसने लगा।

घटना के समय बच्ची अकेली थी, जिससे किसी को तुरंत इसकी भनक नहीं लगी। जब परिजनों ने उसे बेहोश पाया तो वे उसे तुरंत नागरिक अस्पताल भरमौर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। एक मासूम की आकस्मिक मौत ने परिवार और स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की चूक या संदेह की स्थिति स्पष्ट हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।

Hamirpur: भोरंज की पंचायतों में डीसी गंधर्वा राठौड़ का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा; समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता पर दिया...

हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

हमीरपुर के नादौन-भड़ोली में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली कट, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

हमीरपुर के नादौन और भड़ोली सहित कई क्षेत्रों में 8 और 9 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कोहला, सेरा, भुंपल, धनेटा, अमतर, भड़ोली और सिल्ह समेत कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।