Sirmaur: हिमाचल के पांवटा साहिब में साधु की रहस्यमयी मौत: शरीर पर मिले चोटों के निशान, हत्या की आशंका

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में स्थित अंबवाला गांव के चिंतपूर्णी मंदिर में एक साधु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक साधु की पहचान सोमगिरी के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमगिरी पिछले 6 से 7 वर्षों से इसी मंदिर में रह रहे थे। मंगलवार को गांव का एक व्यक्ति पास के खेत में बोरवेल का कार्य करवा रहा था। इसी दौरान वह मंदिर गया, जहां उसने साधु का शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि साधु के सिर और कमर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। इन चोटों को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि साधु की हत्या की गई हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक साधु शांत स्वभाव के थे और मंदिर में रहकर साधना करते थे। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले से संबंधित कोई जानकारी हो तो वे जांच में सहयोग करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: चंबा में कार्यवाहक प्रिंसिपल पर गिरी गाज, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया निलंबित; स्टाफ से पैसे मांगने और फंड के दुरुपयोग समेत गंभीर...

चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनेई के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। स्टाफ को कथित मानसिक प्रताड़ना, आपत्तिजनक टिप्पणियों, पैसे मांगने और आरएमएसए ग्रांट व पीटीए फंड के कथित दुरुपयोग समेत कई आरोपों पर विभागीय जांच शुरू की गई है।

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, लाहड़-जसौर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लाहड़, जसौर, दुगनेड़ी, लालड़ी, बारल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क, सिहोरपाईं-जजवार मार्ग पर काम; ये रहेगा वैकल्पिक रूट

कांगड़ा की ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही अधे दी हट्टी-अधवाणी-बलारडू-चंबापत्तन वैकल्पिक मार्ग से होगी।

हिमाचल में 2027 को लेकर BJP का बड़ा दावा, श्रीकांत शर्मा बोले- जल्द बदलेगा राजनीतिक रिवाज; 8,007 बूथ मजबूत करने पर फोकस

भाजपा के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की बात कही। टिप्पर में हुई प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 8,007 बूथों पर संगठन को मजबूत करने और 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा आयोजित करने की जानकारी दी गई।