Himachal: छात्रा मानसी राणा को शिक्षा, खेल और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत रत्न सम्मान टैलेंटेड अवार्ड

Date:

--Advertisement--

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा की होनहार छात्रा मानसी राणा को शिक्षा, स्काउट, मार्शल आर्ट, तैराकी और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए भारत रत्न सम्मान टैलेंटेड अवार्ड से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया गया, जो देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करता है।

दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में निजी कारणों के चलते मानसी राणा उपस्थित नहीं हो सकीं। इस वजह से उन्हें यह पुरस्कार स्थानीय स्तर पर एक विशेष आयोजन में तहसीलदार विपिन ठाकुर द्वारा सौंपा गया। तहसीलदार ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित दिशा और प्रोत्साहन देने की है।

सम्मान समारोह के दौरान तहसीलदार ने युवाओं को नशे से दूर रहने और जीवन में सकारात्मक दिशा अपनाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं होते, बल्कि वे पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और आने वाली पीढ़ी को दिशा दिखाते हैं।

इस अवसर पर कर्नल रघुवीर सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत खरयालता के प्रधान राकेश धीमान, उप प्रधान अशोक शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मानसी राणा की उपलब्धियों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मानसी की यह उपलब्धि न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शिक्षा, खेल और समाजसेवा में उनकी यह बहुआयामी भागीदारी अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

सिहंता के महज 15 महीने के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को अद्वैत के नाम यह उपलब्धि दर्ज की।

नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

हमीरपुर के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।