Mandi: मंडी में महिला ने भ्यूली पुल से लगाई छलांग, पति को खाना देने के बाद उठाया खौफनाक कदम

मंडी (हिमाचल प्रदेश): मंडी शहर में शनिवार शाम एक महिला द्वारा भ्यूली पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की दुखद घटना सामने आई है। मृतका की पहचान सुधा पुरी के रूप में हुई है, जो जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार की रहने वाली थीं और राकेश पुरी की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 4 बजे घटी, जब सुधा ने अचानक भ्यूली पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने महिला को नदी में कूदते देखा और तुरंत सहायता के लिए नदी में उतरकर उसे बाहर निकाला। लोगों को लगा कि वह बेहोश है, इसलिए उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से जुड़ी जानकारी के अनुसार, सुधा ने आत्महत्या से पहले पति के लिए दोपहर का खाना बनाया और उसे दुकान पर पहुंचाया। इसके बाद वह घर लौटी और करीब 1 बजे घर के सभी दरवाजे खोलकर कहीं चली गईं। जब पड़ोसियों ने घर के दरवाजे खुले देखे, तो उन्होंने तुरंत सुधा के पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने सुधा की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम को जब मंडी में ब्यास नदी से एक महिला का शव मिला, तो परिवार के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की पुष्टि की और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला ने भ्यूली पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाई है, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है और सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Mandi: सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर छात्र चिट्टे के साथ गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर बीती गुरुवार रात मंडी जिला पुलिस...