Bilaspur: बिलासपुर के मंडी माणवा से 17 वर्षीय स्कूली छात्रा लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के मंडी माणवा क्षेत्र से 17 वर्षीय एक स्कूली छात्रा अचानक लापता हो गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी छात्रा की माता कनीज खान, निवासी मंडी माणवा डाकघर कोठीपुरा के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दी है। शिकायत में बताया गया है कि छात्रा पिछले दिन सुबह बिना स्कूल ड्रेस पहने स्कूल गई थी। जब परिवार ने इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि स्कूल में उस दिन कोई कार्यक्रम था, इसलिए उसने ड्रेस नहीं पहनी।

परिजनों ने बताया कि शाम के पौने चार बजे तक छात्रा घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने स्कूल में संपर्क किया तो स्कूल की अध्यापिका ने कहा कि छात्रा स्कूल नहीं आई है। इसके बाद परिजन ने हर संभव जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और नाबालिग छात्रा को जल्द खोजकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।