Mandi: करसोग में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की देवदार की अवैध लकड़ी जब्त

Date:

--Advertisement--

करसोग (मंडी): मंडी जिले के करसोग उपमंडल में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए देवदार की अवैध लकड़ी से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। यह कार्रवाई शंकरदेहरा-करसोग सड़क पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में अवैध रूप से देवदार की लकड़ी की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान वन विभाग की टीम ने एक पिकअप गाड़ी को रोका, जिसमें बिना किसी वैध अनुमति के देवदार की लकड़ी ले जाई जा रही थी। जब्त की गई लकड़ी की मात्रा करीब 1.21 घनमीटर बताई गई है, जिसमें लगभग 132 देवदार की फ्रेम शामिल थीं। बरामद लकड़ी की अनुमानित बाजार कीमत 1 लाख 21 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में वन विभाग ने पुलिस की सहायता लेकर न सिर्फ लकड़ी बल्कि संबंधित वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस विभाग भी गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गया है।

इस पूरे मामले की पुष्टि वन खंड अधिकारी अमिताभ ने की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम को रवाना किया और अवैध तस्करी की यह कोशिश नाकाम कर दी गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।