Himachal: ऊना दौरे पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री: शिलान्यास, लोकार्पण और विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 मई से 28 मई तक ऊना जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

अपने दौरे की शुरुआत 26 मई, सोमवार को उपमुख्यमंत्री शाम 4 बजे घरवासड़ा में आयोजित एक शहीद सम्मान समारोह में शामिल होकर करेंगे। यह कार्यक्रम शहीद नायक दिलवर खान (कीर्ति चक्र) की स्मृति में आयोजित किया जाएगा। समारोह में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री शहीद को श्रद्धांजलि देंगे और उनके योगदान को याद करेंगे।

दूसरे दिन यानी 27 मई को मुकेश अग्निहोत्री सुबह 10 बजे से विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दिन गोंदपुर बेहली से बाथू गुरपलाह तक बनने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुधार कार्य, गोंदपुर जयचंद खड्ड पर पुल निर्माण, उमराली-धालीवाल-हीरां-थहड़ा-पूबोवाल से कुठारबीत होते हुए पोलियां तक लिंक रोड के अपग्रेडेशन कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह (लेवल-दो) और गौ अभयारण्य नगनोली का शिलान्यास किया जाएगा।

इसके अलावा, गोंदपुर जयचंद में रेन शेल्टर, गोंदपुर बुल्ला में उद्योग विभाग का व्यवसाय संवर्धन केंद्र, बाथू में पंचायत घर, कुठारबीत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (लेवल-दो), हरोली बस अड्डा और बढ़ेड़ा में रेन शेल्टर का लोकार्पण भी किया जाएगा।

दौरे के अंतिम दिन 28 मई को उपमुख्यमंत्री ऊना जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का फील्ड निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेंगे। उपमुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम गोंदपुर जयचंद में निर्धारित किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।