Mandi: निष्क्रिय वन अधिकार समितियों का होगा पुनर्गठन, एसडीएम मनीष चौधरी ने दिए समयबद्ध गठन के निर्देश

Date:

--Advertisement--

जोगिंदर नगर, 6 मई – वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत जोगिंदर नगर में विकास खंड द्रंग की दस ग्राम पंचायतों के अधीन आने वाली वन अधिकार समितियों (एफआरसी) के प्रधानों और सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम मनीष चौधरी ने की। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि निष्क्रिय पड़ी समितियों का समयबद्ध गठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में उपमंडल स्तर पर ग्राम सभा, राजस्व और वन अधिकारियों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एफआरसी सदस्य, वन अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी द्वारा एफआरए दावों का क्षेत्रीय निरीक्षण किया जाए तथा उन्हें ग्राम सभा में प्रस्तुत कर अनुमोदित करवाया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दावों की समीक्षा के समय वन अधिकार समिति के अलावा वन अधिकारी और राजस्व अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य है। एसडीएम ने कहा कि ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित दावों को एसडीएलसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तथा एसडीएलसी द्वारा अनुमोदित किए गए दावे डीएलसी को भेजे जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा इसका वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है, जिसके अनुसार ग्राम सभा वर्ष भर में कभी भी दावे आमंत्रित कर सकती है और इस दौरान कोई भी समुदाय दावा पेश कर सकता है, जिसे समयबद्ध रूप से निपटाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्यशाला के दौरान तहसीलदार जोगिंदर नगर मुकुल शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी जोगिंदर नगर अक्षय राणा, वन परिक्षेत्र अधिकारी उरला शिवम के साथ विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, पटवारी और ग्राम पंचायतों के सचिव भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।