Bilaspur: बिलासपुर के राजपुरा स्वास्थ्य केंद्र में घायल महिला को नहीं मिला उपचार, बेटे ने स्टाफ पर लगाया लापरवाही और बदसलूकी का आरोप

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के स्वास्थ्य खंड मारकंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक महिला को खून से लथपथ हालत में लाए जाने के बावजूद इलाज नहीं दिया गया। महिला के बेटे यशपाल ने स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक और अन्य स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यशपाल ने बताया कि उसकी मां को अचानक गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद वह उन्हें तुरंत राजपुरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने न तो कोई प्राथमिक उपचार किया और न ही महिला की गंभीर हालत को देखते हुए कोई तत्परता दिखाई। यशपाल का आरोप है कि जब उन्होंने इलाज की मांग की तो स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें अपमानित किया।

यशपाल ने इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर ही बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में घायल महिला और स्वास्थ्य केंद्र में हुए विवाद को साफ देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए बीएमओ मारकंड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई भी चिकित्सक, फार्मासिस्ट या अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, यशपाल ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इस तरह की लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी मरीज को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।