Mandi: मंडी में NEET 2025 के लिए 7 केंद्र तैयार, परीक्षा से पहले लागू होगी धारा 163

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए), नई दिल्ली द्वारा 4 मई को आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मंडी जिले में कुल 7 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय मंडी में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी, राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (ब्वायज) मंडी और कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी शामिल हैं। इसके अलावा सुंदरनगर क्षेत्र में तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं जिनमें राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर, राजकीय ब्वायज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर और कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर शामिल हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा आरंभ होने से कम से कम एक घंटा पहले, अर्थात दोपहर 1 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोपहर डेढ़ बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, स्वयं सत्यापित पासपोर्ट साइज की एक फोटो और एक वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के लिए 4 मई को मंडी मुख्यालय के संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 दोपहर 12 बजे से सायं 6 बजे तक लागू रहेगी। एसडीएम सदर मंडी रूपिन्दर कौर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक कार्यक्रम, जुलूस, रैली, नारेबाजी, धरना-प्रदर्शन पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही लाउडस्पीकरों के उपयोग, निर्माण कार्य, टैंट अथवा स्टेज लगाने के कार्य पर भी रोक रहेगी। परीक्षा केंद्रों के पास किसी भी प्रकार के हथियार, लाठियां, गोला-बारूद, तलवारें या घातक उपकरण ले जाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।