Kangra: पालमपुर में हिमाचल टी बोर्ड की अहम बैठक, कृषि मंत्री ने चाय उद्योग को दी राहत की उम्मीद

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 3 मई: हिमाचल प्रदेश टी डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक आज कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के चौधरी सरवण कुमार भवन में आयोजित की गई। बैठक में पालमपुर विधायक आशीष बुटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन कुमार, कृषि विभाग के निदेशक कुमद सिंह, पालमपुर कोऑपरेटिव टी फैक्ट्री की अध्यक्ष वीना श्रीवास्तवा, उपाध्यक्ष रचिता बुटेल, निदेशक आईएचबीटी सुदेश यादव और टी बोर्ड इंडिया के प्रतिनिधि हेमचंद अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में कृषि मंत्री ने चाय उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और चाय उत्पादकों के सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि पालमपुर को कांगड़ा चाय के लिए जाना जाता है, और यहां की चाय में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। मंत्री ने चाय उद्योग के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मंत्री ने आईएचबीटी पालमपुर के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई चाय की नई किस्म का जिक्र किया और कृषि विभाग के चाय विंग को निर्देश दिए कि वे इन किस्मों का डेमोंस्ट्रेशन फार्म तैयार करें। उनका मानना था कि ये नई किस्में बदलते पर्यावरण के अनुरूप बेहतर परिणाम देंगी, जिससे चाय उत्पादक अपने पुराने पौधों को बदल कर अपनी आय को सुदृढ़ कर सकेंगे।

इसके अलावा, मंत्री ने चाय उत्पादकों को मौसम के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वे समय रहते अपने बगीचों की रक्षा कर सकें। उन्होंने चाय उद्योग में शोध कर रहे वैज्ञानिकों से भी अपील की कि वे उद्योग के उत्थान के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने चाय उत्पादकों से यह भी कहा कि वे वर्तमान में हो रहे पर्यावरणीय बदलावों के हिसाब से अपने पौधों की देखभाल करें।

चाय उद्योग के लिए मार्केटिंग फीस को लेकर चाय उत्पादकों की मांग पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के साथ उठाएंगे। साथ ही, सहकारिता विभाग को चाय उत्पादन के लिए निर्मित कोऑपरेटिव सोसाइटियों को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने चाय उत्पादकों को इन सोसाइटियों के माध्यम से उत्पादन करने का सुझाव दिया।

विधायक आशीष बुटेल ने कृषि मंत्री का पालमपुर में बैठक आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया और चाय उद्योग से संबंधित समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा चाय की गुणवत्ता विश्व स्तर पर पहचान योग्य है, और इसके उत्थान के लिए वे मंत्री से सहयोग की उम्मीद करते हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने भी मंत्री का स्वागत किया और चाय उत्पादकों की समस्याओं के समाधान का आग्रह किया। उन्होंने कांगड़ा चाय के जीआई टैग मिलने का भी उल्लेख किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।