Chamba: डल्हौजी में गर्मियों के लिए लागू हुई वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए नया रूट प्लान

Date:

--Advertisement--

पर्यटन स्थल डल्हौजी में गर्मियों के दौरान पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए प्रशासन ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बीते दिवस एसडीएम कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। नई योजना के तहत पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बस अड्डा से सुभाष चौक और वहां से जीपीओ तक जाना होगा। वहीं गांधी चौक से बस अड्डा लौटने के लिए चर्च बैलून रोड होते हुए गुरु नानक पब्लिक स्कूल से जाना होगा।

सुभाष चौक से एसडीएम कार्यालय और नागरिक अस्पताल पहुंचने के लिए कोर्ट रोड से होकर जाना होगा और पतरेनी रोड के माध्यम से वापसी की जा सकेगी। प्रशासन, पुलिस और एम्बुलैंस की गाड़ियों को इस व्यवस्था से छूट दी गई है। बैठक में यह भी तय किया गया कि पानी के टैंकरों की आवाजाही सुबह 8 से 10 बजे और शाम 3 से 7 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।

सड़क किनारे यैलो लाइन के बाहर या बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि पर्यटन सीजन के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है और डल्हौजी में वाहनों के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा-शिमला फोरलेन को बड़ा झटका, हमीरपुर पुल हादसे के बाद 62 किमी हाईवे पर अटकी रफ्तार; अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार

हमीरपुर के मसियाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल हादसे के बाद कांगड़ा-शिमला फोरलेन परियोजना में देरी के संकेत हैं। पहले अक्तूबर में कांगड़ा से कोहली तक हाईवे खोलने की बात थी, लेकिन अब करीब 62 किलोमीटर का पैच 2027 तक खिंच सकता है।

हरोली में मुकेश अग्निहोत्री का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- वहां टिकट की लड़ाई, कांग्रेस का मिशन विकास; सिम्मी पर टिप्पणी को लेकर दी...

हरोली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां टिकट की लड़ाई चल रही है, जबकि कांग्रेस विकास के मिशन पर काम कर रही है। उन्होंने सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर हुई टिप्पणी पर भी कड़ा रुख अपनाया।

Kangra: फतेहपुर के छत्र में 4 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल में मिली लाश;...

फतेहपुर के छत्र में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का शव जंगल में स्थित कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: कांगड़ा में बेसहारा मानसिक रोगियों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार और पुनर्वास...

कांगड़ा में मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेसहारा लोगों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। स्वास्थ्य जांच, उपचार, परामर्श और पुनर्वास सहायता के साथ जरूरतमंदों को उचित मनोचिकित्सीय संस्थान में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाएगी।