Kangra: उपमुख्य सचेतक ने प्री-प्राइमरी बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा, 90 बच्चों को बांटे स्कूल बैग

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, शाहपुर, 29 अप्रैल। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत ब्लॉक के सभी प्री-प्राइमरी स्कूल के बच्चों को अपनी ओर से स्कूल बैग उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि गरीब और निर्धन बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी वहन करेंगे ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। मंगलवार को प्राथमिक पाठशाला सल्ली में अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास करने और 90 प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के जीवन का आधार होती है और इसके लिए स्कूलों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्ञानोदय क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक क्लस्टर स्कूल को 15-15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका उपयोग परिसर विकास, चारदीवारी, गार्डन, खेल सामग्री, फर्नीचर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सामग्री पर किया जा सकता है। उपमुख्य सचेतक ने कहा कि सरकार शिक्षा में गुणवत्ता के लिए कार्य कर रही है और शिक्षकों के पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विज्ञान मेले, खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन पर भी बल दिया जा रहा है।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दरीणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सात लाख रुपये की लागत से स्थापित डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने धारकंडी में 547 लाख रुपये से रिड़कमार से कुठारना सड़क के उन्नयन कार्य और 1986 लाख रुपये से बन रही भनाला से रूलेहड़ सड़क के कार्य का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने दरीणी, रिड़कमार और सल्ली में लोगों की समस्याएं भी सुनीं और दरीणी पंचायत में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर उपनिदेशक अजय सम्याल, बीईईओ मिंटो देवी, सीएमओ राजेश गुलेरी, बीएमओ कविता ठाकुर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी पंकज सूद, अधिशासी अभियंता आईपीएच अमित डोगरा, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, एसएमसी प्रधान सुनीता देवी, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह और पूर्व उपप्रधान सल्ली नंद लाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।