Kangra: हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थल अब होंगे सड़क से जुड़े: आरएस बाली

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 28 अप्रैल: पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है और अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यटकों को बेहतर आवाजाही की सुविधा मिल सके। सोमवार को कांगड़ा तथा नगरोटा में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल को अलौकिक सौंदर्य से नवाजा है और यहां की मनमोहक वादियां देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर, बनखंडी में जूलॉजिकल पार्क, नगरोटा बगवां में ओल्ड एज वेलनेस रिजॉर्ट एवं हाई एंड फाउंटेन, नरघोटा में प्रस्तावित टूरिज्म विलेज, आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक, तथा हेलीपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वन क्षेत्रों में 11 ईको-पर्यटन स्थल चिन्हित किए हैं। इनमें से चार स्थल कांगड़ा जिला के पालमपुर वन मंडल में स्थित हैं—स्वार, सौरभ वन विहार, न्यूगल पार्क और बीड़-बिलिंग। प्रत्येक स्थल को एक हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इन स्थलों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से विकसित व संचालित किया जाएगा, जिनके लिए आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि ईको-पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने से राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, राजस्व में इजाफा होगा और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।