Kangra: विशेष राजस्व अदालतों के आयोजन से हजारों लोग हुए लाभांवित: विधायक संजय रत्न

Date:

--Advertisement--

ज्वालामुखी, 28 अप्रैल। विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार तहसील और उप-तहसील स्तर पर विशेष राजस्व अदालतों का आयोजन शुरू किया है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है। इस कदम से लोगों को अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। विधायक ने सोमवार को नवगठित पटवार सर्कल वृत लुथान और हिरण का शुभारंभ किया। पटवार सर्कल लुथान के तहत लुथान, सुधंगल, कुन्ना और कैथल राजस्व गांवों के लोग लाभान्वित होंगे, वहीं पटवार सर्कल हिरण के तहत हिरण, कलरी, हलेड, चालड, गारनी, लासण, वासण, कालीधार कोहाला जैसे गांवों के लोग शामिल होंगे।

विधायक संजय रत्न ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना रहा है, और इस दिशा में वे धीरे-धीरे सुधार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, भड़ोली में उपतहसील कार्यालय खोला गया है, जिससे लोगों को ज्वालामुखी तहसील तक नहीं जाना पड़ेगा। पंचायत कार्यों के लिए सुरानी में बीडीओ कार्यालय खोला गया है, जिससे अब लोगों को देहरा जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि पटवार सर्कल की यह मांग काफी समय से थी, और आज उनकी यह मांग पूरी हुई है। विधायक का लुथान और हिरण पंचायत में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

उपस्थित अधिकारियों में उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी आरपी जसवाल, बीडीओ सुरानी अंशु चंदेल, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अनीश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भारत भूषण, तहसीलदार ज्वालामुखी राहुल, नायब तहसीलदार भड़ोली सुरेंद्र धीमान, प्रधान लुथान सुरेश कुमार, उपप्रधान विनोद कुमार और अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।