Kangra: धर्मशाला में आईपीएल मैचों के लिए सख्त सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार, जानिए पूरी व्यवस्था

Date:

--Advertisement--

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 4 मई से होने वाले आईपीएल मैचों के चलते पुलिस विभाग ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस मैदान, फुटबॉल ग्राउंड चरान और दाड़ी मेला ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग की जाएगी। वीवीआईपी पार्किंग साई मैदान में और मीडिया के लिए पार्किंग ब्वायज स्कूल में निर्धारित की गई है। पुलिस विभाग की ओर से करीब 900 जवानों और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात करने की योजना है। इसके लिए लगभग आधा दर्जन सैक्टर बनाए गए हैं। पुलिस विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर एक्शन प्लान तैयार कर लिया है और 30 अप्रैल से ही शहर के हर हिस्से में पुलिस बल की तैनाती कर दी जाएगी। 4, 8 और 11 मई को होने वाले मैचों के दौरान ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा, जिसके तहत कॉलेज से स्टेडियम रोड और आईटीआई दाड़ी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को वन-वे में भी तब्दील किया जाएगा। जिला कांगड़ा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है और उसी के अनुसार वाहनों की आवाजाही करवाई जाएगी।

AspectDetails
Event DatesMay 4, May 8, May 11, 2025
Main VenueInternational Cricket Stadium, Dharamshala
Security Personnel DeployedAround 900 police officers and security personnel
Security Sector DivisionAround 6 sectors created for better monitoring
General Parking Areas– Police Ground, Dharamshala
– Football Ground, Charan
– Dadi Mela Ground
VVIP Parking AreaSai Ground, Dharamshala
Media Parking AreaBoys’ School, Dharamshala
Traffic Restrictions– Stadium Road (College to Stadium) and ITI Dadi Road closed for vehicles
– Major roads converted to One-Way traffic
Deployment DateFull police deployment across the town starting from April 30, 2025
Visitor GuidelinesUse designated parking lots only and strictly follow traffic instructions
PurposeEnsure public safety, smooth traffic flow, and efficient emergency services during IPL matches

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।