Kangra: हिमाचल स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन कांगड़ा चुनाव पर विवाद गहराया, पारदर्शिता की मांग तेज़

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन यूनिट कांगड़ा के हाल ही में सम्पन्न हुए जिला स्तरीय चुनावों को लेकर विवाद और गहरा गया है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए संगठन के कई वरिष्ठ सदस्यों ने खुलकर विरोध जताया है। पूर्व महासचिव जगमोहन सिंह (देहरा) ने कहा कि सुशील कौशल (नूरपुर), सुनील पराशर (कांगड़ा), विजय राणा (शाहपुर) और देशराज (धर्मशाला) सहित कई अन्य सदस्य भी उनके साथ हैं। उल्लेखनीय है कि चुनाव से पूर्व ही महासचिव जगमोहन सिंह ने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी, जिससे संगठन में असंतोष पहले ही सामने आ गया था। जगमोहन ने कहा कि चुनाव के दौरान कुल 800 सदस्यता का दावा किया गया था, लेकिन मतदान के समय केवल लगभग 80 लोग ही उपस्थित रहे, जिनमें से लगभग 20 प्रवक्ताओं के परिवारजन, कुछ प्रिंसिपल्स और अन्य वर्गों के अध्यापक थे। वास्तविक प्रवक्ता शिक्षकों की संख्या लगभग 30 से 40 के बीच रही। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने कम प्रतिनिधित्व के बावजूद चुनाव सम्पन्न कराए गए और महज 5 विद्यालयों के प्रवक्ताओं ने मिलकर प्रधान का चयन कर लिया। जगमोहन सिंह ने यह भी कहा कि चुनाव स्थल तय करने से लेकर मतदान प्रक्रिया तक पूरी व्यवस्था कुछ लोगों के हितों को साधने के लिए की गई थी। विरोधी गुट ने मांग की है कि संगठन के भीतर निष्पक्षता को बहाल करने के लिए पारदर्शी और व्यापक भागीदारी वाले चुनाव करवाए जाएं और सदस्यता एवं मतदान की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि संगठन की गरिमा बनी रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।