Bilaspur: महिला की मानसिक बीमारी से हुई मृत्यु, पति ने दिया बयान

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना तलाई के तहत गांव बड़गांव निवासी मानसिक रोगी महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नागरिक अस्पताल बरठीं ने पुलिस थाना तलाई को सूचित किया कि बड़गांव निवासी एक महिला की हालत नाजुक है। इसके बाद पुलिस थाना तलाई की टीम बरठीं अस्पताल पहुंची। मृतका का पति, जो एक सेवानिवृत्त फौजी है, ने पुलिस को बयान में बताया कि उसकी पत्नी पिछले 3-4 सालों से मानसिक रूप से परेशान थी और उसका इलाज मानसिक अस्पताल धर्मपुर, जिला सोलन में करवाया गया था। वर्तमान में उसका इलाज दोसड़का, हमीरपुर में चल रहा था।

घटना के समय मृतका और उसका पति घर पर अकेले थे, क्योंकि उसका पति किसी कार्यक्रम में भाग लेने दांदड़ू, जिला हमीरपुर गया हुआ था। इस बीच, पति ने फोन किया, लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया। उसने फिर अपने भतीजे को फोन किया, जिसने बताया कि चाची बेहोश पड़ी हुई है और बोल नहीं रही है। पति जब घर लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को नागरिक अस्पताल बरठीं ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और शव को परिवारजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है और पुलिस कार्रवाई में तेजी लाने की बात की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- केंद्र से मिले स्वास्थ्य फंड का भी नहीं हो पाया पूरा इस्तेमाल

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की निःशुल्क दवा योजना के तहत मिली 211.29 करोड़ रुपये की राशि में से 45.69 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके। जयराम ठाकुर ने अस्पतालों में दवाइयों और जरूरी मेडिकल सामग्री की कमी का भी मुद्दा उठाया।