Himachal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल प्रदेश दौरे की तैयारियां, सुरक्षा बढ़ाई गई

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल प्रदेश दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, सेना और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और जिला प्रशासन, नगर निगम तथा संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा घेरे को बढ़ा दिया गया है और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने शिमला समेत उन सभी स्थानों पर मोर्चा संभाल लिया है, जहां राष्ट्रपति का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है।

राष्ट्रपति 5 मई को शिमला पहुंचने के बाद 6 मई को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आर.ट्रैक) में कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद 7 मई को राष्ट्रपति आईआईटी मंडी जाएंगी, जहां संस्थान के 15 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 8 मई को राष्ट्रपति अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी और फिर 9 मई को शिमला से दिल्ली रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला में ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है। राष्ट्रपति का हैलीकॉप्टर कल्याणी हैलीपैड पर उतरेगा, लेकिन अनाडेल और जुब्बड़हट्टी में भी हैलीकॉप्टर उतारने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति अपने प्रवास के दौरान मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘द रिट्रीट’ में ठहरेंगी।

दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता में विशेष ध्यान रखा जाएगा, खासकर पहलगाम की घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंधों में तनाव को देखते हुए। प्रदेश सचिवालय और कई उपायुक्त कार्यालयों में बम रखे जाने की अफवाहों के कारण सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।