Kangra: गंगथ पंचायत में बिना सड़क बने निकल गया लाखों का बिल, RTI से हुआ बड़ा खुलासा

Date:

--Advertisement--

ग्राम पंचायत गंगथ में बिना कार्य किए ही सड़क निर्माण के नाम पर सरकारी फंड गबन करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता शिवराज ने बताया कि शिव मंदिर करियाल से रछपाल के घर तक प्रस्तावित सड़क के निर्माण को लेकर उन्होंने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी थी। RTI के जवाब में खुलासा हुआ कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 10 अप्रैल 2022 को शुरू हुई और 28 अगस्त 2022 को 2,53,200 रुपये का बिल पास कर दिया गया। दस्तावेजों में यह सड़क 9 अगस्त 2024 को पूरी भी दर्शा दी गई है, जबकि मौके पर आज तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता ने सड़क की वर्तमान स्थिति की तस्वीरें भी प्रशासन को सौंपी हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि वहां कोई भी सड़क नहीं बनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी पैसे का गबन किया गया है। शिवराज का कहना है कि अब जब शिकायत दर्ज हो चुकी है, तो पंचायत जल्दबाजी में काम शुरू कर सरकार को गुमराह कर सकती है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह शिकायत 22 अप्रैल को प्रशासन को सौंपी गई है।

इस मामले पर पंचायत प्रधान सुरेंद्र भल्ला ने सफाई देते हुए कहा कि उक्त सड़क निर्माण के लिए एसडीपी और मनरेगा योजना के तहत करीब 8 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। सितंबर 2022 में लगभग 1.99 लाख रुपये की सामग्री सिविल सप्लाई से बुक की गई थी और कुछ राशि वेंडर के खाते में भी डाली गई थी। प्रधान के अनुसार, जब कार्य शुरू करने की बारी आई तो शिकायतकर्ता पंचायत के साथ झगड़ा करने लगा, जिससे कार्य रुका रहा। उन्होंने बताया कि पंचायत ने पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए राजस्व विभाग से रास्ते की निशानदेही के लिए भी पत्र लिखा है। प्रधान ने कहा कि यदि शिकायतकर्ता लिखित में सहमति देता है तो शेष कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।