Kangra: पालमपुर के जंगल में झारखंड की महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Date:

--Advertisement--

पालमपुर के ऊपरी वन क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। यह शव जख्णी माता मंदिर से ऊपर गलू के जंगल में पड़ा पाया गया। महिला प्रवासी थी और 10 अप्रैल से लापता थी, जिसकी सूचना उसके पति द्वारा भवारना पुलिस थाना के अंतर्गत दी गई थी। महिला की पहचान पिंकी देवी पत्नी दिनेश कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से भवारना थाना क्षेत्र के दैहण में रह रही थी। मंगलवार बाद दोपहर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अत्यंत दुर्गम सुरड़ के वन क्षेत्र में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि महिला के सिर पर चोट लगी थी और शव से दुर्गंध आ रही थी। शिनाख्त के दौरान पता चला कि महिला झारखंड की रहने वाली थी और 10 अप्रैल को वह मारंडा में सामान लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से लापता थी। शव के पास पुलिस को एक लोहे की रॉड (डाई) बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर सरिया मोड़ने वाले कारीगर करते हैं। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसी रॉड से महिला पर प्रहार कर हत्या की गई होगी, हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। महिला के पति को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां उसने मृतका की पहचान की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। कांगड़ा जिला पुलिस प्रमुख ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। जिस स्थान पर शव मिला है, वह अत्यंत दुर्गम और सुनसान है, जहां न तो कोई आबादी है और न ही आम लोगों का आना-जाना। ऐसे में यह भी रहस्य बना हुआ है कि महिला वहां कैसे पहुंची। उसकी चप्पलें भी आगे-पीछे पड़ी मिलीं।

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। महिला के पति के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हीं के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका, हेल्पर और कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती; 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू

नूरपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पर और कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती का मौका है। संबंधित ग्राम पंचायतों की निवासी महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय नूरपुर में होगा।

Chamba: चंबा में कार्यवाहक प्रिंसिपल पर गिरी गाज, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया निलंबित; स्टाफ से पैसे मांगने और फंड के दुरुपयोग समेत गंभीर...

चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनेई के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। स्टाफ को कथित मानसिक प्रताड़ना, आपत्तिजनक टिप्पणियों, पैसे मांगने और आरएमएसए ग्रांट व पीटीए फंड के कथित दुरुपयोग समेत कई आरोपों पर विभागीय जांच शुरू की गई है।

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, लाहड़-जसौर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लाहड़, जसौर, दुगनेड़ी, लालड़ी, बारल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क, सिहोरपाईं-जजवार मार्ग पर काम; ये रहेगा वैकल्पिक रूट

कांगड़ा की ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही अधे दी हट्टी-अधवाणी-बलारडू-चंबापत्तन वैकल्पिक मार्ग से होगी।