हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित झाडग नाला में एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती के चेहरे पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी जंगली जानवर ने उसे हमला किया हो।
स्थानीय लोगों ने जब नाले के पास युवती का शव देखा, तो उन्होंने तुरंत मनाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि युवती के चेहरे पर जंगली जानवरों के हमले के निशान हैं। मनाली के डीएसपी, केडी शर्मा ने पुष्टि की कि शव का पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस युवती की पहचान और मामले की जांच कर रही है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!