ऊना जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क उन्नयन कार्य को समय पर और सुचारु रूप से पूरा करने के लिए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठार कलां से रक्कड़ तक के मार्ग पर यातायात को अस्थायी तौर पर पूरी तरह बंद करने की अनुमति प्रदान की है।
प्रशासन के अनुसार यह मार्ग सिंगल रोड है और यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही से काम में बाधा उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत 4 फरवरी से 16 मार्च तक इस सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करें, ताकि विकास कार्य तय समयसीमा में पूरा किया जा सके।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!