हमीरपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर के नादौन क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवक डूब गए। यह दुखद घटना चोडू गांव के पास पताजी पत्तन में हुई, जहां नालटी गांव के लोग गणेश जी का विसर्जन करने आए थे। इस दौरान, नालटी गांव के 33 वर्षीय विनय कुमार, जो देश राज के पुत्र थे, ब्यास नदी में गिरकर डूब गए। इस खबर को सुनते ही कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, चोआ चुकराला गांव के 40 वर्षीय सोनी, पुत्र सीता राम, विनय को बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन दुर्भाग्यवश वे भी डूब गए।

मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सोनी को नदी से बाहर निकाला गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना बीते एक सप्ताह में ब्यास नदी में डूबने से हुई तीसरी मौत है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एक युवक का शव निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और लापता युवक की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

Kangra: हिमालय दिवस 2026 पर CUHP शाहपुर में दिखा पर्यावरण संरक्षण का जुनून, 70 से ज्यादा विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिमालय दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर में स्वच्छता अभियान, क्विज, डिक्लेमेशन, पोस्टर और स्किट प्रतियोगिताओं के साथ विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। 70 से अधिक विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।