Kangra: छात्रों के लिए मार्गदर्शक बने अध्यापक : किशोरी लाल

Date:

--Advertisement--

छात्रों के लिए मार्गदर्शक बने अध्यापक : किशोरी लाल
सीपीएस ने नवाजे दियोल के होनहार

बैजनाथ, 08 नवम्बर: मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस), पशुपालन, ग्रामीण विकास और पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वे शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियोल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

सीपीएस किशोरी लाल ने समारोह में कहा कि अध्यापक अपने अनुभव के माध्यम से छात्रों को न केवल सही दिशा दिखा सकते हैं, बल्कि भविष्य में उनके लक्ष्य प्राप्ति में मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “अध्यापक न केवल छात्रों को शैक्षिक ज्ञान देते हैं, बल्कि उनके भविष्य को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने और सही दिशा देने में अभिभावकों के साथ-साथ अध्यापकों की भी जिम्मेदारी है।

Advertisement – HIM Live Tv

किशोरी लाल ने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे छात्रों के लिए पथ प्रदर्शक बनें और उनकी प्रतिभाओं को पहचानकर उसे और निखारने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि अध्यापक छात्रों को सफलता की ओर प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि वे अपने सहपाठियों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे।

समारोह से पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय व्यास ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें मुख्य अतिथि ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए सीपीएस किशोरी लाल ने विद्यालय को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही, उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए।

किशोरी लाल ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजें ताकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने विद्यालय की चारदीवारी निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने और अन्य विकासात्मक मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नीलम ठाकुर, प्रधान दियोल देवराज ठाकुर, प्रधान फटाहर उद्यो राम, प्रधान धरेड हरि सिंह, वीरेंद्र जमवाल, एसएमसी प्रधान अनिल आनंद, अजय गौड़, मुंशी राम, मदन ठाकुर, जगत राम, कुलभूषण पालसरा, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी और छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।

Kangra: इंदौरा BJP में फिर तेज हुई संगठन को मजबूत करने की कवायद, डमटाल मंडल की बैठक में पहुंचीं पूर्व विधायक रीता धीमान; बूथ...

इंदौरा के डमटाल मंडल की मासिक बैठक स्टार लाइट होटल में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान और जिला प्रभारी सुरेश चंदेल मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।