सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य सड़क पर दोसड़का बस स्टॉप के पास रात को सुजानपुर पुलिस टीम ने नाके के दौरान एक कार (नंबर एचपी 84-5864) से तलाशी में 3.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया। थाना प्रभारी राकेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में रात के समय गश्त के साथ नाका लगाया जा रहा था। रविवार की रात करीब पौने 3 बजे, पुलिस टीम ने दोसड़का बस स्टॉप पर नाके पर तैनात रहते हुए लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध कार खड़ी देखी।
पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो चालक सीट के सामने फुटमैट के नीचे पारदर्शी लिफाफे में 3.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मौके पर स्थानीय लोगों को बुलाकर उनके सामने जब्त सामग्री को निकाला गया। कार में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे मेंलिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश कटोच (34) पुत्र अशोक कटोच निवासी मिहाडपुर भलेठ, विवेक राणा (28) पुत्र दुर्गा दास राणा निवासी चकरियाना पटलांदर, और नवनीत विमल (21) पुत्र प्रभात सिंह निवासी वार्ड नंबर 5, सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!