Hamirpur: सुजानपुर में हादसा: कार खाई में गिरी, 1 की मौत और 2 घायल

सुजानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के कक्कड़ के पास वीरवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान झोखर गांव निवासी देसराज (50), पुत्र मंगत राम के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत सुजानपुर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घायलों में एक व्यक्ति राजस्थान और दूसरा किन्नौर का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार तीनों लोग ऊहल से भेरड़ा में होने वाले शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान कक्कड़ पोस्ट ऑफिस के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!