Solan: सुबह 4 बजे खाई में गिरी थार, सोलन में दर्दनाक हादसा, इंटर्न डॉक्टर की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्रशिक्षु डॉक्टर की जान चली गई। यह हादसा सुल्तानपुर-मझोली मार्ग पर सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार मृतक ऊना जिला का रहने वाला था और सोलन के सुल्तानपुर में MMU से MBBS करने के बाद इंटर्नशिप कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे सुल्तानपुर-मझोली मार्ग पर अचानक गाड़ी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क से नीचे लुढ़कते हुए गहरी खाई में जा समाई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!