Himachal: NDPS केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के फरार होते ही 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, सोलन पुलिस में हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। जहां एक ओर पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी ओर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अपने ही कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सोलन के पुलिस अधीक्षक साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में की गई है, जिसमें एक संदिग्ध आरोपी पुलिस की लापरवाही के चलते फरार हो गया था।

बताया जा रहा है कि इस मामले में तीन एएसआई और एक कांस्टेबल की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और साफ संकेत दिया गया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस विभाग का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!