Hamirpur: बलसन की बेटी Shrishti Sharma ने 12वीं में मचाया धमाल: 465 अंक के साथ प्रथम श्रेणी में शानदार सफलता

बलसन क्षेत्र की छात्रा श्रिष्ठी शर्मा ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 465 अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। श्रिष्ठी Ishan Public School की छात्रा हैं और उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

श्रिष्ठी ने सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अंग्रेजी में 96, इतिहास में 97, राजनीति विज्ञान में 98, हिंदी में 79 और शारीरिक शिक्षा में 95 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। उनके इस प्रदर्शन ने स्कूल और क्षेत्र दोनों का नाम रोशन किया है।

उनके पिता जय प्रकाश शर्मा और माता इंदिरा शर्मा ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे उसकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी श्रिष्ठी को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र के लोगों ने भी इस सफलता पर छात्रा और उसके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!