राज्य स्तरीय राइजो तेकी गोजू रयू कराटे प्रतियोगिता में जिला शिमला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में जिला सोलन ने दूसरा और मंडी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता शिमला के इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में आयोजित की गई थी। अंतिम दिन प्रतियोगिता में कई आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
गर्ल्स वर्ग में 14 से 15 वर्ष की आयु श्रेणी के 40 किलोग्राम से कम वजन वर्ग में अदिति चौहान ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मितांजलि ने रजत और पलाकशा चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी आयु वर्ग के 45 किलोग्राम से कम वजन श्रेणी में नंदिनी चौहान ने स्वर्ण, सृष्टि ने रजत और वर्तिका ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। 50 किलोग्राम से कम वेट वर्ग में मनजीता ने स्वर्ण, महक ने रजत और मेघल तथा दिव्यांशी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 55 किलोग्राम से कम वजन वर्ग में यशस्वी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा दिखाया।
60 किलोग्राम से कम वेट वर्ग में अभिता चौधरी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि 70 किलोग्राम से कम वर्ग में अमिस्था ने स्वर्ण और चित्र रेखा ने रजत पदक जीता। ब्वॉयज 14-15 वर्ष आयु वर्ग के 45 किलोग्राम से कम वजन वर्ग में इंद्र ने स्वर्ण और पार्थ ने रजत पदक हासिल किया। 55 किलोग्राम वेट श्रेणी में हर्षित ने स्वर्ण और भूमिक ने रजत पदक प्राप्त किया।
छोटे आयु वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-6 (20 किलोग्राम वजन) वर्ग में चिराग ने स्वर्ण और रिषभ ने रजत पदक जीता। 25 किलोग्राम वर्ग में काव्यांश ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-7 के 25 किलोग्राम वर्ग में आरव ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 8 वर्षीय आयु वर्ग के 25 किलोग्राम में सारांश ने स्वर्ण और दीक्षांत ने रजत पदक प्राप्त किया। 30 किलोग्राम वेट श्रेणी में विराज पांटा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
ब्वॉयज कुमीते 12 वर्षीय 35 किलोग्राम वेट वर्ग में सुजीत ने स्वर्ण और श्लोक झा ने रजत पदक जीता। 8 वर्षीय 20 किलोग्राम से अधिक वेट वर्ग में अभिनव ने स्वर्ण और आरव ठाकुर ने रजत पदक प्राप्त किया। 12 वर्षीय 50 किलोग्राम से अधिक वेट वर्ग में राजवीर सिंह ने स्वर्ण, गरवित महाजन ने रजत और लितेश कुमार ने कांस्य पदक जीता।
14-15 वर्षीय 50 किलोग्राम वेट श्रेणी में सोलन के वंश ने स्वर्ण पदक और शिमला के वंश शर्मा ने रजत पदक जीता। 40 किलोग्राम वेट वर्ग में दिव्यांश ने स्वर्ण, कार्तिक ने रजत, जबकि ध्रुव और अंशिव ने कांस्य पदक हासिल किया। 67 किलोग्राम से कम वेट श्रेणी में पीयूष ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं 60 किलोग्राम वेट श्रेणी में गुलशन ने स्वर्ण, देवेंद्र ने रजत और वरुण भारद्वाज ने कांस्य पदक हासिल किया।
गर्ल्स अंडर-10 वर्ग में 35 किलोग्राम से कम वजन श्रेणी में रक्षिता ने स्वर्ण और काव्या ने रजत पदक जीता। वहीं 35 किलोग्राम से अधिक वेट श्रेणी में विपाशा ने स्वर्ण और अदविता ने रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में एडवोकेट जनरल अनूप रत्न मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका स्वागत राइजो तेकी गोजू रयू कराटे के चेयरमैन प्रेम सिंह ने किया।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!