Shimla: खशाधार में महिला की फांसी, क्या छुपा है इस दर्दनाक कदम के पीछे?

शिमला जिले के चिड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खशाधार गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक महिला ने सेब के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नेपाली मूल के राम राज की पत्नी बताई जा रही है। स्थानीय निवासी रॉबिन ने पुलिस को सूचित किया कि उनके बागीचे में काम करने वाले चौकीदार की पत्नी ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर संघर्ष या बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। केवल गर्दन पर फंदे के निशान मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, जिससे आत्महत्या के कारण फिलहाल अज्ञात हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण और समय का पता चल पाएगा।

पुलिस अधिकारी इस घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं कि वे अफवाहों से बचें और जांच में सहयोग दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!