Solan: पुलिस चौकी पहुंचे स्कूली बच्चे, जानकर चौंक जाएंगे पुलिस के ये खास राज

जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज दिनांक 06-02-2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरुणा के स्कूली बच्चों ने जोगो पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस चौकी इंचार्ज ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें बताया कि पुलिस किस तरह समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करती है।

भ्रमण के दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों, साइबर ठगी से बचाव के उपायों, यातायात नियमों के पालन और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को यह भी समझाया कि वे किसी भी प्रकार की चिट्टे या नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के बढ़ते नेटवर्क पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

इस अवसर ने बच्चों को न केवल पुलिस की जिम्मेदारियों को समझने का अवसर दिया, बल्कि उनके भीतर जागरूकता, जिम्मेदारी और कानून के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित की। यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!