पांवटा साहिब के ग्राम किशनपुरा में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में भयंकर आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। यह घटना सुबह करीब 4.30 बजे हुई।
फार्म में मौजूद कर्मचारी आग की लपटें उठते देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। करीब 2 से 2.5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग से फार्म को बड़ा नुकसान हुआ है। फार्म संचालक शेखर गुप्ता ने बताया कि पूरा शैड राख हो गया है। इसके अलावा जाल, पाइपलाइन और अन्य उपकरण भी पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। इस हादसे में लगभग 4 से 5 हजार मुर्गियां जलकर मर गईं, जिससे उन्हें लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई जारी है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!