पालमपुर, 11 मार्च: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस (कैबिनेट रैंक) गोकुल बुटेल ने राज्य स्तरीय होली महोत्सव में पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ. नवीन कुमार विशिष्ट अतिथि और नगर निगम के महापौर गोपाल नाग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा मैदान में चार दिनों तक आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्याओं का शुभारंभ झंडा रस्म अदायगी के साथ किया। उन्होंने लोगों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दीं और भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर में होली वर्षों से धूमधाम से आयोजित होती आई है और इसे अधिक आकर्षक बनाने में सभी का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हैं और परंपराओं को सहेजने में सहायक होते हैं।
Watch Live ????
https://www.facebook.com/share/v/1D7KCLAkMh/?mibextid=wwXIfr
गोकुल बुटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस कार्यक्रम में उपस्थित रहना था, लेकिन विधानसभा सत्र और कैबिनेट बैठक की व्यस्तताओं के कारण वे नहीं आ सके। मुख्यमंत्री ने होली महोत्सव के लिए सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और विधायक आशीष बुटेल के प्रयासों से पालमपुर में कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर लाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पालमपुर के लिए परिधि गृह बनकर तैयार है। इसके अलावा, हेलिपैड का निर्माण किया जा रहा है और 130 एकड़ भूमि का चयन आईआईटी एक्सटेंशन कैंपस के लिए किया गया है।

इससे पहले, मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और अवलोकन किया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर गोपाल नाग, निगम पार्षद त्रिलोक चंद, दिनेश बुटेल, विशारद सूद, सुरिंदर सूद, एसडीएम नेत्रा मेती, सहायक आयुक्त एवं बीडीओ डॉ. अंजली गर्ग, आयुक्त नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा, डीएसपी लोकिन्दर नेगी, तहसीलदार साजन बग्गा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!