Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दिनांक 08 मार्च 2026 को पुलिस थाना नूरपुर में एफआईआर संख्या 78/2026 के तहत धारा 21 ND&PS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान खुशीनगर, हिमाचल टूरिज्म होटल नूरपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 6.32 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विवेक सिंह, पुत्र महिंदर सिंह, निवासी गांव खनोड़ा, डाकघर टुंडी, तहसील चौवाड़ी, जिला चंबा, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में ले लिया।

नूरपुर पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के माध्यम से मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की नशा-संबंधी सूचना तुरंत नूरपुर पुलिस के साथ साझा करें। नूरपुर पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखे हुए है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!