Kangra: 10 अप्रैल को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका! नूरपुर में 250 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें तैयारी

नूरपुर, 7 अप्रैल: बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अब नूरपुर में ही सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। उप रोजगार कार्यालय नूरपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हैवल्स इंडिया लिमिटेड, बद्दी (जिला सोलन) में अप्रेंटिसशिप के तहत 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए साक्षात्कार 10 अप्रैल 2026 को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इन भर्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल) और डिप्लोमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 13,000 से 15,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

उप रोजगार कार्यालय नूरपुर के प्रभारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के दिन अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) लेकर पहुंचें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में शामिल होने से पहले विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपनी ई-मेल या मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर अपने डैशबोर्ड में दिख रही हैवेल्स इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!