शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सुधेड़ में हालिया बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों का मौके पर निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत व पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय निवासी शुभम, जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त है, को 50 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन के अलावा लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को समय पर राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!