Kangra: कांगड़ा पुलिस स्टेशन को हिमाचल प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में राष्ट्रीय मान्यता मिली

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पुलिस थाना को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए राज्य का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है। यह घोषणा गृह मंत्रालय की वार्षिक रैंकिंग के तहत की गई। यह सम्मान थाना प्रभारी और उनकी टीम की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, कर्तव्यपरायणता और जनता के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है।

यह उपलब्धि कांगड़ा पुलिस की निरंतर मेहनत, प्रभावी अपराध नियंत्रण और जन शिकायतों के त्वरित समाधान का परिणाम है। गृह मंत्रालय ने अपराध प्रबंधन, समस्याओं के शीघ्र समाधान, और जनसंवेदनशीलता जैसे मानकों को ध्यान में रखते हुए कांगड़ा पुलिस थाना को यह सम्मान दिया है।

दिनांक 18 जनवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने औचक निरीक्षण के दौरान कांगड़ा पुलिस थाना की कार्यक्षमता और अनुशासन की प्रशंसा की। उन्होंने थाना स्टाफ की प्रतिबद्धता और लोक कल्याण के प्रति समर्पण को सराहा। यह पुरस्कार कांगड़ा पुलिस की उत्कृष्टता और जनता की सेवा के प्रति समर्पण को उजागर करता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Una: पुलिस द्वारा नाके पर शराबी युवकों की गिरफ्तारी, गाड़ी जब्त

गगरेट-होशियारपुर रोड पर बगलामुखी मंदिर के पास मंगलवार को...

Kullu: निरमंड के कापटी में हादसा: बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र में...