Kangra: कांगड़ा ने मंडी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अंडर-21 राज्य स्तरीय वॉलीबॉल में दमदार प्रदर्शन

कांगड़ा बनाम मंडी के रोमांचक मुकाबले में टीम कांगड़ा ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जीत के बाद कांगड़ा वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कुमार, संयुक्त सचिव प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष राजीव वशिष्ठ, आधिकारिक कोचों व पूरी टीम के साथ समूह फोटो भी लिया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन शाहपुर ग्राउंड में किया जा रहा है, जहां प्रदेश भर की टीमें भाग ले रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!