शंशा गांव की इरीना ठाकुर बनीं ऑस्ट्रेलिया में भारत की डिप्टी हाई कमिशनर, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

लाहौल-स्पीति जिले के शंशा गांव की रहने वाली भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी इरीना ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में डिप्टी हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इरीना ठाकुर की सफलता न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इरीना की उपलब्धियाँ प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि हिमाचल की बेटियाँ लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और देवभूमि का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं।

इरीना ठाकुर की यह नियुक्ति भारतीय विदेश सेवा में उनकी मेहनत, समर्पण और क्षमता का प्रतीक है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धर्मशाला, 16 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,...

Himachal: विश्व ओज़ोन दिवस पर सोलन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विश्व ओज़ोन दिवस के उपलक्ष्य पर HIMCOSTE शिमला के...