Kangra: पंजाब में HRTC बसों पर हमला: 7 रूट अस्थायी रूप से बंद, प्रशासन ने उठाए सख्त कदम

पंजाब के होशियारपुर और खरड़ में मंगलवार को उपद्रवियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में तोड़फोड़ और छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद एचआरटीसी ने होशियारपुर के 7 रूट अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। इनमें हमीरपुर, देहरा, ऊना और धर्मशाला डिपो के रूट शामिल हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

परिस्थिति को सामान्य करने के लिए परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को पठानकोट, होशियारपुर, खरड़, चंडीगढ़ और किरतपुर भेजा गया है। ये अधिकारी पंजाब प्रशासन और पुलिस के साथ बैठक कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। विवेक लखनपाल किरतपुर, पंकज चड्ढा पठानकोट, जोगिंदर सिंह रोपड़ और सुरेंद्र धीमान होशियारपुर में बैठक करेंगे। इसके अलावा, ये अधिकारी एचआरटीसी बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से भी जानकारी लेंगे।

एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन अजय वर्मा ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और लोग बेखौफ एचआरटीसी बसों में यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हिमाचल और पंजाब सरकार दोनों की है। इस मामले में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पंजाब के मुख्यमंत्री से बातचीत हो चुकी है।

Advertisement – HIM Live Tv

एचआरटीसी प्रबंधन ने बसों में हुई तोड़फोड़ को लेकर पुलिस थाना खरड़ और होशियारपुर में एफआईआर दर्ज करवाई है। वाइस चेयरमैन अजय वर्मा ने बसों पर हुए हमले को निंदनीय करार दिया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक करते समय डिलीवरी ब्वॉय की मौत

रविवार को हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक...

Chamba: चम्बा-साहो मुख्य मार्ग पर भारी भूस्खलन, एम्बुलेंस फंसी, घंटों तक बंद रही सड़क

रविवार को चम्बा-साहो मुख्य मार्ग पर पल्यूर के पास...