हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर से जुड़ी वेबसाइट 2 फरवरी तक बंद रहेगी। आयोग ने तकनीकी मेंटीनेंस के चलते वेबसाइट को अस्थायी रूप से तीन दिनों के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा शुल्क भुगतान, एडमिट कार्ड डाउनलोड और अन्य संबंधित सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि शनिवार से वेबसाइट पर मेंटीनेंस कार्य शुरू हो चुका है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी आवेदन से जुड़ी गतिविधियों की योजना पहले से बना लें और वेबसाइट पर लॉगिन करने से बचें। आयोग प्रबंधन ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि तकनीकी रखरखाव का कार्य पूरा होते ही वेबसाइट को तुरंत फिर से सुचारू कर दिया जाएगा।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!