Hamirpur: अतिक्रमण पर चला सदर पुलिस का डंडा, दुकानदारों के किए चालान

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर में सदर पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। बुधवार को पुलिस ने स्थानीय गर्ल्स स्कूल के पास सड़क पर अतिक्रमण करने वाले करीब आधा दर्जन दुकानदारों पर कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया।

ये दुकानदार सड़क पर कब्जा करके बैठते थे, जिससे मेडिकल कॉलेज जाने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी होती थी। स्कूली छात्राओं को भी आने-जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। अतिक्रमण के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।

अतिक्रमण पर नियमित कार्रवाई: एसपी

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जाती है। बुधवार को भी गर्ल्स स्कूल के पास कुछ दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

मीडिया से उलझे दुकानदार

बुधवार को जब पुलिस गर्ल्स स्कूल के पास अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, तो कुछ गुस्साए दुकानदारों ने कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों से उलझने की कोशिश की। हालांकि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन दुकानदारों और मीडियाकर्मियों के बीच हुई इस घटना में पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

थुरल कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत; बाइक सवार कपिल गंभीर घायल

कांगड़ा के थुरल कॉलेज के पास पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार कपिल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।