Shimla: लोक विरासत का उत्सव : हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का भव्य आयोजन

Date:

--Advertisement--

शिमला, 26 अक्टूबर – हिमाचल प्रदेश की विलुप्त होती लोक कलाओं और परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से आज ऐतिहासिक रिज शिमला में भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक मंजीत शर्मा ने शिरकत की और अध्यक्षता पद्म श्री विद्यानंद सरैक ने की।

हिमाचल की अनूठी लोक कला का प्रदर्शन
कार्यक्रम का आगाज जिला किन्नौर के वीणा वादक कृष्ण लाल द्वारा किन्नौरी वीणा की प्रस्तुति से हुआ। सिरमौर जिले से डॉ. जोगिंद्र सिंह हाब्बी व उनके दल ने भडाल्टू लोक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोलन से आए जिया लाल व उनके दल ने पारंपरिक लोक गीतों से समां बांध दिया।

शिमला के मनोज तोमर और उनके दल ने शिमला, सोलन, मंडी और चंबा जिलों के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। सिरमौर से कैलाश और उनके दल ने रेणुका माई के गीत के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया और दीपक, परात, माला, रासा, नाटी जैसे नृत्यों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुपवी क्षेत्र के गोपाल सिंह मानटा और उनके दल ने दिवाली के मौके पर किए जाने वाले बुड़ियात नृत्य के साथ दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।

पद्म श्री विद्यानंद सरैक का लोक संस्कृति संरक्षण का संदेश
अपने विचार व्यक्त करते हुए पद्म श्री विद्यानंद सरैक ने कहा कि लोक संस्कृति को संरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से लोक संस्कृति को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा, “लोक संस्कृति हमारे खानपान और रहन-सहन से जुड़ी हुई है, इसे संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है।”

प्राचीन संस्कृति के संरक्षण का सराहनीय प्रयास
वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी देव ठाकुर ने इस आयोजन को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ सकती है।

कार्यक्रम का संचालन विनोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथियों में राजेश बख्शी, अनिल हारटा, नीतीश पोजटा, किशोर कुमार, देवेंद्र कुमार, शिवम् ठाकुर, भूपेश शर्मा, और अशोक कुमार उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।