Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में छिपी प्रतिभाओं का धमाका, “मेरी प्रतिभा मेरी पहचान” में छात्रों ने दिखाया जबरदस्त टैलेंट

द्रोणाचार्य पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में प्रथम वर्ष के BBA और B.Com छात्रों के लिए “मेरी प्रतिभा मेरी पहचान” शीर्षक से एक शानदार टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में स्नेहा ने डांस में बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया, जबकि निशिता ने अपनी मधुर आवाज से सिंगिंग में बाजी मारी। सतविंदर ने कुकिंग, वीडियोग्राफी और मॉडल मेकिंग में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं मयान ने म्यूजिक में, सोनम ने मेहंदी कला में, अभिनंदन ने पेंटिंग में और वंशिका ने हेयरस्टाइलिंग में शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के चलते सतविंदर को इस कार्यक्रम का “मल्टी-टैलेंटेड स्टूडेंट” घोषित किया गया।

कॉलेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. बी.एस. पठानिया ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में सहायक प्राध्यापक विशाखा, अनीश कोरला और कुसुम पठानिया सहित अन्य संकाय सदस्य शामिल रहे।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष वितिका महाजन और क्लब समन्वयक चंदन, विशाल, शिवालिका, रिद्धम और अभिनव भी उपस्थित रहे। इसके अलावा Kreative Tech Company के प्रतिनिधि श्री रितिक और श्री अरविंद ने छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी और आधुनिक समय में डिजिटल स्किल्स की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा के माहौल के साथ हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!