Kangra: नशा मुक्त हिमाचल अभियान को बड़ी कामयाबी, देहरा पुलिस ने चिट्टे के साथ पंजाब के युवक को दबोचा

“नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत पुलिस जिला देहरा द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना मोइन की टीम ने गश्त के दौरान रणिया दी हट्टी नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चालक के कब्जे से 6.31 ग्राम चिट्टा यानी हैरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पलविन्द्र सिंह उर्फ कालू (21) पुत्र मनोहर सिंह, निवासी गांव व डाकघर चौगावां रुपोवाली, तहसील व जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मोइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!